प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम हो रहे केस,आज 177 नये मामले पिछले 24 घन्टे में हुई 3 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 177 नये मामले आये है और अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 340255 हो गयी है
आज 577 सत्रों में 62962 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 37238 लोगों को यह वैक्सीन लगी।
आज इस महामारी से 3 मौत हुई है, 325009 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2101 हो गईं है।
आज 25786 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 23953 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7316 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के 2 केस,बागेश्वर जिले में 3 चमोली जिले में 3 केस चंपावत जिले में 5 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 37 केस और हरिद्वार जिले मे 56 नैनीताल जिले में 25 पौड़ी गढ़वाल में 4 पिथौरागढ़ में 9 वही रुद्रप्रयाग में 5 केस आये और टिहरी जिले में 11 उधम सिंह नगर में 8 औऱ उत्तरकाशी जिले में 9 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5829 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 2 नए मामले आये है और आज 2 मरीजो की मौत इस बिमारी से हुई हैं और 14 मरीज इस बिमारी से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 494 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 94 लोगों की मौत हो चुकी है।