दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग व राज्य बाल संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बाल मित्र थाने बनाये जा रहे हैं इन थानों का मकसद बाल अपराधों पर अंकुश और बच्चों के लिए भयमुक्त वातावरण बनाना है। एक एक करके उत्तराखंड के सभी जिलों में बाल मित्र थाना बनाए जा रहे है।
इसी क्रम में आज रुद्रपुर जिला मुख्यालय मे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बच्चों के लिए बनाए गए बाल मित्र थाने का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाने में बच्चों को घर जैसा माहौल देते हुए काउंसलिंग की जाएगी।
अपराध में लिप्त बच्चों व अन्य कारणों से थाने में पहुंचे बच्चों को घर जैसा माहौल मिल सके, इसके लिए जनपद मुख्यालय की रुद्रपुर कोतवाली में बाल मित्र थाना बनाया गया है थाने में बच्चों के खेल-कूद के साथ-साथ पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है।
बाल मित्र थाने में तैनात पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में रहेंगे इसके अलावा बच्चों की काउंसलिंग के लिए भी महिला काउंसलर को तैनात किया गया है।
बाल मित्र थाने की कमान महिला दरोगा व महिला काउंसलर के हाथ में होगी यहां बच्चों की काउंसलिंग के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया है।
इससे पूर्व 26 जून श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल में भी बाल मित्र थाने का शुभारंभ किया गया था और राज्य का पहला बाल मित्र पुलिस थाना डालनवाला देहरादून में शुरू किया गया था।
