भारतीय नेवी के तारिणी अभियान के बाद उत्तराखंड की एक और बेटी सेना के साहसिक अभियान का हिस्सा बनने जा रही है भारतीय सेना द्वारा 18 अक्टूबर से आर्मी सेलिंग एक्सपीडिशन अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में 25 सैन्य अफसर शामिल होंगे यह अभियान दल हल्दिया पश्चिम बंगाल से पोरबंदर गुजरात तक 3500 नॉटिकल मील की दूरी तय करेगा, यह अभियान दल प्रदूषण वह पानी की गंदगी के प्रति जागरूक करेगा और कई सफाई अभियान भी चलाएगा और सेना इस अभियान को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने का प्रयास करेगी यहां गौरतलब है कि देहरादून निवासी लेफ्टिनेंट प्रिया सेमवाल ने सेना की राह पति की शहादत के बाद चुनी । प्रिया के पति साल 2012 में अरुणाचल में सेना के एक ऑपरेशन में शहीद हो गए थे पति की शहादत के बाद प्रिया ने देश सेवा के लिए कदम बढ़ाए और साल 2014 में ओटीए चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पास आउट हुई ।

