अब सीबीएसई दसवीं में पास होना हुआ और भी आसान

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए पास हो ना अब और भी आसान हो गया है। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल को मिलाकर 33%  अंक ही जरूरी होंगे। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को इस बारे में सूचना जारी की पहले छात्रों को जहां प्रैक्टिकल और थ्योरी में अलग अलग 33% अंक लाना अनिवार्य होते थे वहीं इस साल की बोर्ड परीक्षा में वह प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में मिलाकर 33%अंक आने पर पास हो जाएंगे। इस नए नियम का लाभ छात्रों को एडिशनल विषयों में भी मिलेगा हालांकि यह नियम सिर्फ इसी सत्र के लिए लागू किया गया है। इस इस शिक्षा सत्र में पांच मुख्य विषयों की परीक्षा होनी है। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के पास 6 या 7 एडिशनल विषय हैं उन्हें भी यह लाभ मिलेगा। इस वर्ष दसवीं की स्किल परीक्षाएं फरवरी और मुख्य विषय की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाएंगी। देश में सीबीएसई बोर्ड एक ऐसा बोर्ड है जो समय-समय पर अपनी परीक्षा प्रणाली को बदलता रहता है बोर्ड ने साल 2009 में जहां सीसीई पेटर्न लागू किया था  व 2010 में दसवीं को वैकल्पिक बोर्ड लागू कर दिया था वही 2017 में फिर से परीक्षा में बोर्ड प्रणाली लागू कर दी गई थी ।