*नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस के दावेदारों की कसरत शुरू*

दीपक फुलेरा

*उधम सिंह नगर-*  लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हालांकि अभी वक्त है लेकिन कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदारों की बात की जाए तो उनमें से कई दावेदारों ने लोकसभा क्षेत्र में भृमण पर निकल कसरत शुरू कर दी है। नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदारों में से एक व पार्टी में राष्ट्रीय सचिव का ओहदा रखने वाले हल्द्वानी निवासी प्रकाश जोशी उधम सिंह नगर जिले के दौरे पर खटीमा पहुँचे।प्रकाश जोशी ने खटीमा में कांग्रेस कार्यकारणी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ से मुलाकात की।वही संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा सहित आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का आव्हान भी कार्यकर्ताओ से किया।
खटीमा पहुँचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जोशी के मोदी सरकार के साढ़े चार के कार्यकाल को जनता की उम्मीदों पर फेल बताया। वही देश मे जल्द होने वाले पांच राज्यो के चुनावो में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। प्रकाश जोशी ने हालांकि खुद को नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावेदार तो नही बताया लेकिन संगठन की तरफ से निर्देश मिलने पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की हामी भी भरी।वही जोशी ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी पार्टी है इसलिए कांग्रेस नीतियां  हमेशा मजदूरों,गरीबो,,शोषितो सहित समस्त वर्गों को साथ लेकर चलती है। देश की जनता मोदी से खुद को अब ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसलिए एक बार फिर देश की जनता कांग्रेस की तरफ देखने लगी है। निश्चित ही कांग्रेस देश मे जल्द होने वाले पांच राज्यो के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।
वही जोशी के नैनीताल लोकसभा में भृमण से कयास लगने लगे है कि प्रकाश जोशी अंदर खाने लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच जाकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुके है। हालांकि कांग्रेस से इस बार हरीश रावत के नैनीताल क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बातें राजनीतिक गलियारों में तैर रही है। क्योंकि हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले गोविंद कुंजवाल के नैनीताल लोकसभा इन दिनों किये जा रहे दौरों को भी हरीश रावत की नैनीताल लोकसभा में दस्तक के रूप में देखा जा रहा है। वही अब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रकाश जोशी की नैनीताल लोकसभा में सक्रियता कही ना कही उनके भी नैनीताल लोकसभा के संभावित प्रत्यासी के तौर पर सामने आने के कयास कांग्रेस संगठन के लोकसभा चुनाव टिकट बंटवारे के समय माथापच्ची का सबब बनने वाला है। जोशी के अलावा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी के सी बाबा व महेंद्र पाल भी चुनाव लड़ने की दौड़ में आगे आ सकते है। फिलहाल प्रकाश जोशी के अचानक नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व जनता के बीच मे जाना उनके स्वयं को लोकसभा प्रत्यासी के तौर पर प्रस्तुत करने की रणनीति का पहला कदम है। वक्त के साथ यह देखने वाली बात होगी कि ओर कितने प्रत्यासी कांग्रेस से संभावित प्रत्यासियो के रूप में सामने आते है।फिलहाल युवा कांग्रेसी नेता प्रकाश जोशी दबे पैरों से नैनीताल लोकसभा से अपनी दावेदारी की ताल ठोक चुके है।