खुशखबरी एक घंटे का सफर कुछ मिनट में होगा तय

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  शुक्रवार को मोहकमपुर स्थित अटल सेतु का लोकार्पण कर शुभ आरंभ कर दिया है।
हरिद्वार देहरादून मार्ग पर सफर करने वालों के लिए यह फ्लाईओवर एक ऐसी सौगात है जिससे उन्हें मोहकमपुर फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिल गई पहले एक किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को कभी कभी एक घंटा लग जाता था अब महज कुछ मिनटों में वह अपना सफर आराम से तय कर सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने इस फ्लाईओवर का काम समय से पहले पूरा कर दिया है इस काम के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बुला कर समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण की लागत साठ करोड़ रुपए थी लेकिन इसे 43 करोड रुपए में ही बना दिया गया और काम भी दो महीने पहले पूरा कर दिया इस काम के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यदाई एजेंसी की सराहना की