[smartslider3 slider=”19″]
पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है,लेकिन मौत के मामले कम नही हो रहे है आज कोरोना संक्रमण से प्रदेश में 9 लोगो की मौत हुई है।
आज पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 254 नये केस आये है और 483 लोग आज कोरोना महामारी से ठीक भी हो गए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 92.98% प्रतिशत हो गया है।मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 254 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 92366 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 3717 हो गईं है ।
आज 12356 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12140 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11678 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 92 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1544 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 10 केस आये है।वही बागेश्वर जिले में आज कोरोना का 1 केस सामने आया है , चमोली जिले में आज 4 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 7 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 90 और हरिद्वार जिले में 17 नैनीताल जिले में 76 वही पौड़ी जिले में आज एक भी कोरोना संक्रमित नही पाया गया और पिथौरागढ़ जिले में 12 रुद्रप्रयाग जिले में 2 केस सामने आये है और टिहरी जिले में 13 और उधम सिंह नगर में 12 उत्तरकाशी जिले में 10 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1222 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
