राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को प्रदेश के आईएएस आईपीएस अफसरों ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

[smartslider3 slider=”19″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर राजभवन में वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों ने और आईपीएस अधिकारियों और विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने भेंट कर शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी, प्रमुख सचिव आन्नदवर्धन, सचिव रमेश कुमार सुघांशु, दिलीप जावलकर, शैलेश बगौली सहित अन्य वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी उपस्थित थे।

और राज्य के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर डी.जी.पी. अशोक कुमार, डी.आई.जी. अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल, पी.के. प्रसाद तथा एस.एस.पी. देहरादून योगेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
उत्तराखण्ड औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति डा0 अजीत कुमार कर्नाटक, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 देवी प्रसाद त्रिपाठी तथा उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 एन.एस. चैधरी सहित विभिन्न विद्यालयों के कुलपतियों ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।