उत्तराखंड में आज कोरोना के 449 नए केस,प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस 90616 हुए

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बात यह है की प्रतिदिन संक्रमण के केस कम हो रहे है और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या प्रतिदिन ज्यादा हो रही है।
आज भी कोरोना संक्रमण के 449 नये केस आये है और 724 लोग आज कोरोना महामारी से ठीक भी हो गए है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.56% प्रतिशत हो गया है, और इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है।बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 449 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 90616 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 4963 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 724 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।

आज 14634 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14316 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 13573 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1504 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 17 केस आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 8 केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 11 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 11 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 157 और हरिद्वार जिले में 38 नैनीताल जिले में 108 वही पौड़ी जिले में 9 और पिथौरागढ़ जिले में 38 रुद्रप्रयाग जिले में 9 केस सामने आये है और टिहरी जिले में 8 और उधम सिंह नगर में 22 उत्तरकाशी जिले में 14 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1182 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।