दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून
ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ समय से ब्रिटेन से लौटे लोगों को ट्रेस किया जा रहा है उत्तराखंड में भी ब्रिटेन से हाल ही में 131 लोगों के लौटने की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग इन्हें ट्रेस कर रहा है।
जिनमें से 41 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ढूंढ लिया है बाकियों को ढूंढने में काफी दिक्कतें आ रही है क्योंकि इनमें से अधिकतर लोग अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके बैठे हैं या फिर उनके एड्रेस आधे अधूरे हैं, राजधानी देहरादून में भी ब्रिटेन से आए 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इनके संपर्क में आए एक व्यक्ति में भी कोरना के लक्षण मिले हैं फिलहाल इन सभी 5 लोगों को अलग से क्वॉरेंटाइन किया गया है और स्वास्थ्य विभाग इनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं और इनमें कोरोना संक्रमण का कौन सा स्ट्रेन है इसे जानने के लिए इनके सैंपल की रिपोर्ट एनआईवी लैब भेजी गई है जो की पुणे और दिल्ली में है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर ब्रिटेन से लौटे हुए लोगों की और उनके संपर्क में आए लोगों की सेंपलिंग करेगा।
