उत्तराखंड में आज 374 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ बढ़कर 90.96% प्रतिशत हो गया है आज कोरोना संक्रमण के 374 मामले आये है, और इस महामारी से आज 13 लोगों की मौत हुई है।

शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 374 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 89218 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5444 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 416 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 14950 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13741 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12770 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1476 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 3 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 15 सामने नही आया है, चमोली जिले में आज 6 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 9 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 152 और हरिद्वार जिले में 42 नैनीताल जिले में 53 वही पौड़ी जिले में 11 और पिथौरागढ़ जिले में 19 रुद्रप्रयाग जिले में 7 और टिहरी जिले में 1 और उधम सिंह नगर में 20 उत्तरकाशी जिले में 36 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1144 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

राजधानी देहरादून में आज 152 मामले कोरोना संक्रमण के

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से जनपद में हर दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज यह आंकड़ा और बढ़ कर 152 हो गया है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 152 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26634 हो गई है जिसमे 23829 मरीज इस महामारी से ठीक हो गए है 1567 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 831 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी 8 व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले के अलग अलग अस्पतालों में हुई है जिनमें एक एम्स ऋषिकेश में और दो कैलाश अस्पताल,दो महंत इंद्रेश अस्पताल, तीन मैक्स अस्पताल में हुई है अभी तक जिले से 407 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।