उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए नरेश बंसल के नाम पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश में भी आठ सीटों पर उम्मीदवार तय

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर आज भारतीय जनता पार्टी ने नरेश बंसल को अपना प्रत्यासी बनाया है। राज्यसभा में प्रदेश से कॉंग्रेस के राजबब्बर का कार्यकाल 9 नवंबर को पूरा होने पर यह सीट रिक्त हो रही है राज्यसभा की सीट में आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है,इस बार विधानसभा में कॉंग्रेस पार्टी का संख्याबल कम होने के कारण पार्टी राज्यसभा के लिए अपना प्रत्यासी नही उतारेगी। इसलिए उत्तराखंड से अगले राज्यसभा सांसद नरेश बंसल होंगे । उत्तराखंड में राज्य सभा की तीन सीटे है अभी राज्यसभा में कॉंग्रेस से राज बब्बर और प्रदीप टम्टाऔर भारतीय जनता पार्टी से अनिल बलूनी प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है ।सांसद राज बब्बर की सीट खाली होने पर अब इस पद पर प्रदेश से भाजपा के नरेश बंसल अगले सांसद होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आठ अन्य राज्यसभा की सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामो की घोषणा कर दी गई है ।नामों के लिए देखे लिस्ट