उत्तर प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना से निधन

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी रही थी शानदार

नीता कांडपाल

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का रविवार को कोरोना से निधन हो गया है । 73 वर्षीय चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की सरकार में सैनिक कल्याण होम गार्ड, पी आर डी, और नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे वह 2017 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा के नोगामा सीट से विजयी हुए थे चेतन चौहान में 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था लेकिन किडनी में संक्रमण होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में रेफर कर दिया गया था जहां पर कल उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

चेतन चौहान उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे मंत्री है जिनकी कोरोना से मौत हो गई है इससे पहले कमला रानी वरुण की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

70 के दशक में चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी बहुत शानदार रही थी देश के लिए 40 टेस्ट मैच खेलने वाले चौहान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के प्रबंधक के पद पर भी रहे हैं।

चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान नहीं रहे यह मेरे लिए और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए भी अपूरणीय क्षति है।वह जितने लोकप्रिय जनसेवक थे उतने ही लोकप्रिय खिलाड़ी भी रहे हैं मैंने अभी उनके परिवार के सदस्यों से बात की है कल उनका अंतिम संस्कार होगा। शाम 7:00 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट की बैठक होगी।

चेतन चौहान की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया है वही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने भी चौहान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।