दीपक फुलेरा
दी टॉप टेन न्यूज़ सितारगंज
उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सेंट्रल जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी ने कच्चे के नाड़े से बाथरूम में लटक कर आत्महत्या कर ली। सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने कैदी के फांसी लगाने की खबर मिलते ही कैदी को बाथरूम से बाहर निकाल गंभीर अवस्था में कैदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज इलाज हेतु ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कैदी को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कैदी सूरत सिंह ने अपने कच्छे के नाड़े से जेल में फांसी लगाई थी। वही मृतक कैदी सूरत 1994 में हत्या का आरोपी था जिसे वर्ष 2004 में अदालत द्वारा हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी।शुरुवात की सजा हरिद्वार जेल में काटने के बाद सूरत सिंह 2019 मई माह में सितारगंज सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।
वही सितारगंज के सीएमएस डॉ राजेश आर्य ने मीडिया को बताया कि सेंट्रल जेल की एंबुलेंस से एक कैदी को गंभीर हालत में इलाज हेतु लाया गया था। अस्पताल में लाया गया कैदी हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा 51 वर्षीय सूरज सिंह निवासी नानकमत्ता अस्पताल में लाने से पहले रास्ते में ही मर चुका था। मृतक कैदी सूरत सिंह के गले में रस्सी जैसा निशान है। जिससे संभावना है कि शायद मृतक कैदी ने फांसी लगाई होगी। पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के बाद मृतक कैदी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पाएगा।
