प्रदेश में आज रिकॉर्ड 501 कोरोना संक्रमित मरीज

जल्द ही कोरोना संक्रमितों के आंकड़े होंगे दस हजार के पार

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना का कहर बुरी तरह बरप रहा है कोरोना के बढ़ते आंकड़ो से शासन प्रशासन हलकान हुए जा रहा है । कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है , आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलिटीन के अनुसार आज 501कोरोना संक्रमितों के साथ आज तक संक्रमित हुए लोगो की संख्या 9402 पर पहुँच गयी है आज विभिन्न अस्पतालों से 232 मरीज ठीक होकर डिसचार्ज भी हुए है जिसके बाद ठीक होने मरीजो की संख्या 5963 पहुच गयी, प्रदेश मे आज कुल 5 मौतों ने मौत का आंकड़ा 117 पर पहुँचा दिया है वही प्रदेश मे अभी भी 3283 एक्टिव मामले है।
आज पूरे प्रदेश मे 6707सैंपल जाँचे गये जिसमे 6206 सैंपल नेगेटिव आये आज कुल 4743 सैंपल पूरे प्रदेश से लिये गये, अभी भी 9275 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
आज प्रदेश में विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है।

बागेश्वर जिले में 10
चंपावत जिले में 1
चमोली जिले में 1
देहरादून जिले में 38
हरिद्वार जिले में 172
नैनीताल जिले में 85
पिथौरागढ़ जिले में 3
पौड़ी जिले में 2
रुद्रप्रयाग जिले में 2
टिहरी जिले में 2
उधमसिंग नगर में 171


उत्तरकाशी जिले में 5 कोरोना संक्रमण के मामले मिले है।