सावधान, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

प्रदेश में प्रवासियों के आने के साथ साथ तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले दिन दूनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं और अब देशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लिहाज से ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 2:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के बाद रात 8:00 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ 114 मरीज और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 716 हो गये है जहां दोपहर तक देहरादून में आज कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज 54 पाए गए थे वही दोपहर बाद नैनीताल जनपद में 82 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो गुड़गांव से और 80 लोग एक ट्रेन से गुड़गांव और दिल्ली प्रवासी फरीदाबाद से हल्द्वानी काठगोदाम पहुंचे थे।
इसी तरह देहरादून में 17 अल्मोड़ा में 6 उत्तरकाशी 4 पौड़ी जनपद में 3 उधम सिंह नगर में 1 और हरिद्वार में 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिलेवार कोरोना मरीजो की संख्या
नैनीताल 224
देहरादून 164
टिहरी गढ़वाल 70
उधम सिंह नगर 64
हरिद्वार 48
अल्मोड़ा 45
पौड़ी गढ़वाल 28
पिथौरागढ़ 21
बागेश्वर 16
उत्तरकाशी 14
चमोली 11
चंपावत 8
रुद्रप्रयाग 5

