दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कि आज पुण्यतिथि है देश के इस पूर्व प्रधानमंत्री को देश में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है उन्होंने देश के अंदर कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा दिया साथ ही पंचायती राज का विस्तार कर मतदान की उम्र 18 वर्ष कर युवाओं को मतदान का अधिकार दिया उनके द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की नई और कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण और सरकार में पारदर्शिता के लिए राजीव गांधी ने आईटी के उपयोग की शुरुआत कर ई गवर्नेंस की नींव रखी थी।
21वीं सदी का सपना देश के सामने रखने वाले 40 वर्ष के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी उनकी उदार सोच और व्यापक दृष्टि ने देश को एक नई ऊर्जा प्रदान की थी
आज देश सूचना क्रांति के जिस दौर में पहुंच गया है उसके लिए राजीव गांधी को शत शत नमन।
आज कोविड-19 महामारी से पूरा विश्व परेशान है और दुनिया के विभिन्न देशों में लॉक डाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम कल्चर इंटरनेट के कारण ही संभव है आज इंटरनेट से विश्व की जानकारी कुछ ही क्षणों में प्राप्त हो रही है बच्चों की पढ़ाई से लेकर चिकित्सा सहायता हो या फिर बैंकिंग सेवा घर लौटने के लिए रेल टिकट सेवा या फिर कोई जानकारी प्राप्त करना या लॉक डाउन में अपने घरों को लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना यह सभी काम आज इंटरनेट के माध्यम से हो रहे हैं वास्तव में इस इंटरनेट सेवा ने इस महामारी में लोगों की आधी परेशानियां कम कर दी हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने दी श्रद्धांजलि
भारत में सूचना क्रांति के जनक सबसे कम आयु तथा स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका बलिदान युगो युगो तक याद किया जाता रहेगा
हीरा सिंह बिष्ट पूर्व मंत्री
इंटक प्रदेश अध्यक्ष
