इंदु कुमार पांडे देंगे राज्य की आर्थिकी में सुधार के सुझाव

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष हैं इंदु कुमार पांडे

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

लॉक डाउन के कारण प्रदेश की आर्थिकी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है इन्हीं आर्थिक स्थिति को सुधारने के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय सलाहकार समिति का आज गठन किया गया है जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी इंदु कुमार पांडे को अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश की आर्थिकी में सुधार लाने और आजीविका के  संसाधनों के संवर्धन के लिए आईएएस अधिकारी  इंदुकुमार पाण्डे की अध्यक्षता में इस समिति में  प्रमुख सचिव उद्योग  मनीषा पंवार, सचिव वित्त सौजन्या, अपर सचिव वित्त भूपेश तिवारी और अपर सचिव नियोजन योगेन्द्र यादव समिति के सदस्य होंगे। अपर सचिव  भूपेश तिवारी सदस्य सचिव होंगे। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित यह समिति  लाॅकडाऊन से राज्य की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का अध्ययन कर  राज्य के आर्थिक संसाधनों में सुधार लाने के लिए संस्तुतियां देगी। इस पर भी विचार किया जाएगा कि लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए किन क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी।