एलेन उत्तराखंड ने जेईई मेन्स सेशन 2 में शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

दी टॉप टेन न्यूज़

देहरादून।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन्स 2026 सेशन-2 के परिणाम घोषित किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अप्रैल सत्र में 2,50,182 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जेईई मेन्स में इस वर्ष 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया और बड़ी संख्या में छात्र एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए। जिसमें एलेन संस्थान के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
मंगलवार को एलेन संस्थान के राजपुर रोड स्थित संस्थान में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों संग केक कटिंग कर और उन्हें फूलमाला पहना कर फैकल्टी ने ये जश्न मनाया। पत्रकार वार्ता में संस्थान के एलेन उत्तराखंड के सेंटर हेड विनय माकिन ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि
देशभर में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 26 छात्रों में से एक छात्र एलेन से भी है । एनटीए के अनुसार, जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों को मिलाकर पेपर-1 के लिए 16,04,854 यूनिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,38,468 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह आंकड़े जेईई मेन्स 2026 की विशालता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को दर्शाते हैं, जो देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। विनय माकिन ने बताया कि इससे पहले एनटीए ने फाइनल आंसर कुंजी भी जारी की थी, जिससे प्रतियोगिता के उच्च स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
एलेन उत्तराखंड ने परिणाम संकलन के समय तक उत्साहजनक प्रदर्शन दर्ज किया। संस्थान के 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक और 29 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने आगे की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब जेईई एडवांस्ड (मई 2026) की तैयारी के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। छात्रों को अपनी कमियों को दूर कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि यश कुमार ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 357 हासिल की।
………

ये है प्रमुख सफल छात्र
लुंथि कुमार पांडे (ऑल इंडिया रैंक 1848, 99.8902827), कृष्‍णम बहुगुणा (ऑल इंडिया रैंक2163, 99.8701932), पृथ्वीश (ऑल इंडिया रैंक 5444, 99.6671011), मनन वर्श्नेय ( ऑल इंडिया रैंक6589, 99.596381), आयुष्मान मिश्रा (ऑल इंडिया रैंक 6955, 99.5711129), राघव त्रिवेदी (ऑल इंडिया रैंक7992, 99.5061301), एंजेल नेगी ( ऑल इंडिया रैंक9358, 99.4169949), अभिनंदन वर्मा (ऑल इंडिया रैंक 10631, 99.3407548), देवेंद्र गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक10682, 99.3379642), आदित्य विनय कुमार (ऑल इंडिया रैंक11180, 99.3081061), स्वास्तिक सिंह (ऑल इंडिया रैंक 11979, 99.2552973), मानस नौटियाल ( ऑल इंडिया रैंक 13166, 99.1850787), सौमिल सचान ( ऑल इंडिया रैंक13383, 99.1693094), यश कुमार (ऑल इंडिया रैंक13701, 99.1496946), अर्शिता अग्रवाल (ऑल इंडिया रैंक14695, 99.087847), श्रेया शर्मा ( ऑल इंडिया रैंक15897, 99.0068916), दिव्यांश वर्मा (ऑल इंडिया रैंक 16486, 98.9726474), माहिन मित्तल (ऑल इंडिया रैंक 18563, 98.8381179), नंदिता शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 18620, 98.8365821), आश्मान गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक 18982, 98.817469), ऋषित सिंह रजावत (ऑल इंडिया रैंक19310, 98.7933883), अर्चित मिश्रा ( ऑल इंडिया रैंक19825, 98.7602657), पार्थ सेमवाल (ऑल इंडिया रैंक20835, 98.694663), अभिमन्यु पपनेजा ( ऑल इंडिया रैंक23508, 98.5291748), अमृत अभिजात सिंह विसेन ( ऑल इंडिया रैंक24372, 98.4697643), वैभव सिंघल ( ऑल इंडिया रैंक26960, 98.30289), गौरव भट्ट (ऑल इंडिया रैंक 32421, 98.1872916), अमन सिंह ( ऑल इंडिया रैंक 32361, 97.9727197), अक्षिता गुप्ता (ऑल इंडिया रैंक 35512, 97.7633165), गुरलीन कौर ( ऑल इंडिया रैंक 39350, 97.5205824), दिव्यांशी यादव (ऑल इंडिया रैंक 42597, 97.3017663), क्षितिज राजपाल ऑल इंडिया रैंक 44059, 97.213971), तन्वी त्यागी (ऑल इंडिया रैंक 54397, 96.542487)