नैनीताल जिले के खैरना निवासी लांस नायक संजय बिष्ट राजौरी में हुए शहिद

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून:बीते रोज जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल ज़िले के खैरना के रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट शहिद हो गए है वहीं इस मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गये थे।

संजय बिष्ट के शहिद होने की खबर सेना के अधिकारियों ने परिवार को दी थी।महज 28 साल के संजय के शहीद होने की खबर के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संजय की शहादत की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग शहीद के घर पहुंच रहे है।

शहिद का अंतिम संस्कार खैरना में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा. जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।

शहिद संजय के भाई नीरज ने बताया उनके परिवार में माता-पिता समेत दो बहने और दो भाई हैं. संजय 12 वीं पास करने के बाद 2011-2012 में रानीखेत में सेना में भरती हुए थे।संजय के पिता खैरना स्थित पोस्ट ऑफिस में तैनात हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहिद को श्रद्धांजलि अर्पित की है