उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजा

आदर्श आचार संहिता लागू

 नवीन कांडपाल

देहरादून— उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज उठा है।
आज राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है यह अधिसूचना उत्तराखंड में 12 जिलों में लागू हो गई है (हरिद्वार को छोड़कर)।
ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, तथा जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा नामांकन 20 सितंबर से 24 सितंबर तक किया जाएगा इसी के साथ 28 सितंबर को प्रत्याशियों की नाम वापसी होगी।
29 सितंबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के साथ ही तीन चरणों में 6अक्टूबर,11 अक्टूबर,16 अक्टूबर को राज्य में मतदान किया जाएगा  और 21 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
आदर्श आचार संहिता 13 सितंबर से चुनाव के परिणाम जारी होने तक प्रभावी रहेगी।