हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास एक पहाड़ी से मलबा गिरने से पीआरडी जवान घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

हल्द्वानी-पहाड़ों पर हो रहे बारिश के कारण मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध हो रहे हैं आज सुबह हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव के पास एक पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण पीआरडी जवान हरबोला घायल हो गए है।

जवान हरबोला नैनीताल में पर्यटन कार्यालय में कार्यरत हैं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया वही लोक निर्माण विभाग जेसीबी से बंद मार्ग को खोलने के काम कर रहा है।