नैनीपुल के पास पहाड़ से बड़े बोल्डर गिरने से अल्मोड़ा मार्ग अवरूद्ध, अब खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा पहुचेंगे यात्री

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं जिन्हें प्रशासन खोलने का काम कर रहा है वही आज खैरना से आगे नैनी पुल के पास पहाड़ से विशालकाय बोल्डर आने से रास्ता बंद हो गया है और यहां सैकड़ों यात्री आपने वाहनों में फस गए।


वहीं नैनी पुल में बोल्डर गिरने से प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया और रूट डायवर्ट कर दिया अब यात्री खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा जाएंगे वहीं पुलिस ने व्यवस्था कर फसे वाहनों को निकालने का काम किया ।
फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और ऑल ग्रेड डेवलपर्स निर्माण कंपनी मार्ग खोलने का काम कर रही है।