नीता कांडपाल
देहरादून- देश की वर्तमान राजनीति में एक ओर जंहा कोई भी विधायक सांसद मंत्री अपने इलाको में विकास कार्यो को उद्घाटन के बाद ही जंहा आम जनता को समर्पित करते है। वही युवा राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ने इस मामले में भी नई पहल की है। बलूनी ने अपने प्रयासों से सांसद निधि द्वारा बनकर तैयार हो चुके उत्तरकाशी व कोटद्वार के आईसीयू व वेंटीलेटर सेंटर को उद्घाटन की औपचारिकता में पड़े बिना तत्काल उन्हें जनता की सेवा में समर्पित करने के निर्देश दिए है। इसके लिए सांसद बलूनी ने उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख इस संदर्भ में जल्द कार्यवाही किये जाने को कहा है।
सांसद बलूनी के अनुसार जनता के धन से तैयार जनता के लिए किए गए विकास कार्यो को तत्काल जनता को समर्पित हो जाने चाहिए।विकास कार्यो के शिलान्यास व उद्घाटन की औपचारिकता से ऊपर उठकर व्यवहारिक होने की आवश्यकता है।समय के साथ सभी लोगो को अपनी कार्य संस्कृति में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। सांसद बलूनी अपने इस फैसले से सभी राजनीतिक लोगो को एक बड़ा सन्देश भी देने का काम कर रहे है। जनहित के कार्यो को जनता को समर्पित करने में उद्घाटन शिलान्यास की औपचारिकताओं के खेल में देरी ना हो ओर जल्द से जल्द विकास कार्य जनता की जरूरतों के हिसाब से उन्हें समर्पित किये जायें।
गौरतलब है कि सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखण्ड की दयनीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के उत्थान को लेकर अपनी सांसद निधि से कुमाऊं व गढ़वाल के दूरस्थ इलाको में आईसीयू यूनिट की स्थापना करने का काम किया था। बलूनी के उन्ही प्रयासों से उत्तरकाशी व कोटद्वार में आईसीयू व वेंटीलेटर सेंटर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। बलूनी ने उत्तराखण्ड स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख उद्घाटन की औपचारिकताओं की प्रतीक्षा ना कर उन्हें जनता को समर्पित किये जाने के निर्देश दिए है। सांसद बलूनी के द्वारा वर्तमान में जिस तरह जनहित के कार्यो को बिना किसी राजनीतिक भूमिका बनाये जन हित मे लगातार किया जा रहा है।वह उत्तराखण्ड के राजनीतिक इतिहास में अभी तक बने राजसभा सांसदो की सूची में सबसे बेहतर बना रहा है। ओर वास्तव में राजनीति में आने के बाद जनसेवा के मूल उद्देश्य को भूल चुके उन सभी राजनीतिक सख्सियतो के लिए भी बलूनी एक बेहतरीन युवा नेता है। जिसने एक बार फिर से नेता के सच्चे जनसेवक होने की बात को अपने छोटे से राज्यसभा सांसद के कार्यकाल में पूरा करके दिखाया है।

