बड़ी ख़बर केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राशन विक्रेताओं की परेशानियों को लेकर खाद्य सचिव को दिए आदेश

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज प्रदेश के विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के राशन दुकानदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सचिव खाद्य को एक आदेश पत्र जारी किया है।पत्र के अनुसार

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा राशन विक्रेताओं को 5 माह का राशन एक साथ उठाए जाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन राशन विक्रेताओं के पास भंडारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण राशन खराब होने की आशंका है इस वजह से उनके लिए पूर्व की व्यवस्था रखी जाए साथ ही जिन राशन विक्रेताओं की ऑथेंटिक व्यवस्था हो चुकी है उसे चलने दिया जाए और जिस जगह पर यह व्यवस्था नहीं हो पाई है वहां पूर्व की व्यवस्था जारी रखी जाए किंतु जहां पर विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या शैडो एरिया होने की वजह से अंगूठे के निशान ना आने की वजह से बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न हो रही है वहां पर उनका समाधान होने तक यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से रोक दी जाए।
अधिकांश क्षेत्रों में नेटवर्क ना होने के कारण बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जनता को राशन से वंचित होना पड़ रहा है जबकि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किए जाने पर एफ आई आर दर्ज किए जाने की चेतावनी दी जा रही है समाधान होने तक बायोमेट्रिक पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी जाए।
राशन डीलरों को दिए गए सरकारी लैपटॉप की खराबी और घटिया किस्म के होने की शिकायतों की जांच करके इनके स्थान पर अच्छी कंपनी के लैपटॉप दिए जाएं।
समस्त खाद्यान्न भंडारों में दुकानदारों को बिना तोले राशन लेने को बाध्य किया जाता है दुकानदारों को खाद्यान्न भंडारों में धर्म कांटा लगा कर राशन तोल कर वितरित किया जाए ।
सोमेश्वर खाद्यान्न भंडार की भंडारण क्षमता जनहित को ध्यान में रख विस्तारित किए जाने की मांग को देखते हुए जनहित में तुरंत अपेक्षित कार्यवाही की जाए।