देहरादून दूरदर्शन भवन के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बुधवार को राजधानी देहरादून में दूरदर्शन भवन रिस्पना पुल के निकट एक बस डिवाइडर पर जा चढ़ी जिससे बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ हादसे का कारण टायर का फ़टना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस मुरादाबाद से देहरादून आ रही थी इस बीच बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर दूरदर्शन भवन के पास डिवाइडर पर चढ़ गई इस घटना की वजह से बस के आगे के शीशे टूट गए और बस कई जगह से पिचक गई, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ हालांकि इस दुर्घटना की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।