केंद्रीय सचिव अरविंद सिंह की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून- उत्तराखंड में केंद्रीय योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में हो रहे कार्यों के संबंध में सचिव पर्यटन, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार अरविंद सिंह (आईएएस) ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आईएचएम के सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय सचिव, पर्यटन अ‌रविंद सिंह प्रसाद ने योजना और स्वदेश दर्शन जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन सोनिक और अपर निदेशक पूनम चंद ने प्रसाद योजना और स्वदेश दर्शन योजना के तहत उत्तराखंड में हुए कार्यों की जानकारी दी। कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सचिव, पर्यटन अरविंद सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं।
बैठक में यूटीडीबी अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान और आईएचएम के प्राचार्य जगदीश खन्ना समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।