प्रदेशभर में नवमी धूमधाम से मनायी जा रही,मुख्यमंत्री आवास में भी विधि विधान से किया गया कन्या पूजन

[smartslider3 slider=”24″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज पूरे प्रदेश में शारदीय नवरात्र की नवमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।जगह जगह मंदिरों के साथ साथ घरों में भी कन्या पूजन किया जा रहा है आम से लेकर खास हर कोई इस त्यौहार को बड़ी श्रद्धा के साथ मना रहा है
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी आज बड़ी श्रद्धा के साथ अपनी धर्मपत्नी संग कन्याओं का पूजन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास  में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें उपहार दिये।