दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने
आज उपनल के लिए बड़ा आदेश जारी किया है वो यह है कि आज से
उत्तराखंड में उपनल में केवल स्थाई निवासी प्रमाण पत्र धारकों का ही पंजीकरण होगा और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बारे में विभाग को निर्देश भी दे दिए हैं ।
यहां गौरतलब है कि उपनल में भर्ती के बाबत लंबे समय से शिकायत आ रही थी अनियमितताओं की शिकायत के बाद अब मंत्री गणेश जोशी ने यह फैसला लिया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह आदेश दिया कि 23 सितंबर से उपनल की वेबसाइट पर केवल उत्तराखंड के प्रवासी प्रमाण धारकों का रजिस्ट्रेशन मान्य किया जाएगा कुछ समय से अनियमितताओं की शिकायतें मंत्री गणेश जोशी के पास आ रही थी जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इस निर्देश का पालन करने को कहा है आज से उपनल की वेबसाइट में केवल स्थाई निवासियों का ही पंजीकरण किया जाएगा।

