हिमांचल की तर्ज पर उत्तराखंड के लिए भी सशक्त भू कानून अविलंब बनाया जाए: डॉ नारायण सिंह जंतवाल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ नैनीताल

उत्तराखंड क्रांतिदल के पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रारम्भ से ही प्रदेश में ज़मीनों की लूट खसोट को रोकने के लिए सशक्त भू कानून बनाने के लिए संघर्ष करता रहा है। सड़क व सदन में भी दल ने पुरज़ोर आवाज़ बुलंद की।
उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग की थी कि धारा 371 के तहत हमारे जल, जंगल, ज़मीन, भाषा, संस्कृति को भी संरक्षित कर दिया जाए जैसे कि पूर्वोत्तर के कई पर्वतीय राज्यों के लिए प्रावधान किए गए हैं।

उपरोक्त प्रावधान उत्तराखंड के लिए नही किये गए अतैव गरीब काश्तकारों की ज़मीन की खुली लूट को रोकने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल सरकार से मांग करता है कि हिमांचल की तर्ज पर उत्तराखंड के लिए भी सशक्त भू कानून अविलंब बनाया जाए।
इस मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल अति गंभीर है। 12 अगस्त 2021 को सम्पूर्ण प्रदेश में इसी मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में नैनीताल जनपद का धरना मुख्यालय के गाँधी चौक तल्लीताल, नैनीताल में 11 बजे से प्रारम्भ होगा। आप सभी इस जायज़ मांग को मज़बूती देने के लिए भागीदारी करें