केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम जारी,इस बार लड़कियों ने फिर बाजी मारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी देख सकते हैं।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in या www.cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा परिणाम डिजी लॉकर पर भी अपलोड कर दिया जाएंगे।

इस बार लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला सीबीएसई 12वीं में 99.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और 99.13 प्रतिशत लड़के पास हुए देश भर में 1296318 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं इस बार के 12वीं के पेपर में 99.37 प्रतिशत बच्चे पास हुए है।

 बोर्ड की वेबसाइट पर एक रोल नंबर फाइंडर लिंक जारी किया गया है उसकी मदद से छात्र अपना रोल नंबर आराम से ढूंढ पाएंगे और अपनी परीक्षा परिणाम देख सकेंगें सीबीएससी के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने बताया रोल नंबर को छात्र की पहचान मानकर छात्रों के अंक अपलोड करने से लेकर परिणाम तैयार होने की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

कोरोना से संक्रमण की वजह से इस वर्ष 12वीं क्लास की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी. परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई की ओर से मूल्यांकन नीति जारी की गई मूल्यांकन नीति के आधार पर ही सीबीएसई की ओर से इस वर्ष का रिजल्ट तैयार किया गया है।