संगठन पर्व पर दो जिलों के कार्यकर्ताओं से मिल सदस्यता अभियान को धार दे गए नरेश बंसल

खटीमा– प्रदेश के बीस सूत्रीय किर्यान्वहन समिति के उपाध्यक्ष व दर्जा केबिनेट मंत्री नरेश बंसल उधम सिंह नगर व चम्पावत जिले के पांच दिवसीय दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओ से मिल सदस्यता अभियान को धार देने का काम कर गए। इस दौरान दोनों जिलों के मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल नरेश बंसल ने जंहा भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुँचाने की अपील की साथ ही हर तीन साल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले संगठन पर्व पर्व दोनों जिलों में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार किया।

अपने पाँच दिवसीय दौरे के आखिरी दिन खटीमा पहुँचने पर  दर्जा कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भाजपा के संघठन पर्व पर चल रहे सदस्यता अभियान में उन्होंने चम्पावत व उधम सिंह नगर व चम्पावत जिले मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। पार्टी कार्यकर्ताओं में सदयता अभियान को लेकर भारी उत्साह है। इस बार उधम सिंह नगर में जंहा 1 लाख 75 हजार व चम्पावत में 20 हजार नए सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है। जिसको लेकर आम जन बड़ी उत्सुकता के साथ भाजपा के साथ जुड़ रही है। साथ ही उन्हें विश्वास है कि दोनों की जिलों में भाजपा अपने सदस्यता अभियान के इस लक्ष्य से आगे जाएगी।वही बीस सूत्रीय किर्यान्वहन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा कैबिनेट मंत्री होने के नाते नरेश बंसल ने उधम सिंह नगर में ब्लॉक स्तर पर मनरेगा सहित राज्य व केंद्र की विकास योजनाओं का हाल जाना व अधिकारियों को इनके सही किर्यान्वहन के दिशा निर्देश दिए।

Verified by MonsterInsights