राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 307 कार्यों को मंजूरी दी गई

साथ ही राज्य में 4747 उद्योगों के संचालन की अनुमति भी दी गई

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन से जहां प्रदेश को बहुत बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है वहीं धीरे-धीरे अब स्थिति सामान्य होती जा रही है।राज्य में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दिन रात मेहनत कर रही है और इसी के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिलों से 307 कार्यों को अनुमति दी गई है इन कार्यों के द्वारा राज्य में 16600 कार्मिकों व श्रमिकों का नियोजन होगा।इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य में 4747 उद्योगों को संचालन की अनुमति दी गई है इस संबंध में  उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में 4747 उद्योगों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है इनमें एक लाख 75 हजार श्रमिकों का नियोजन होगा इनमें से बहुत से इकाइयों ने काम करना शुरू कर दिया है।इसके साथ ही साथ ही राज्य की  आर्थिकी को बढ़ाने के लिएग्रामीण अंचलों में स्वयं सहायता समूह विशेष तौर पर पर महिला स्वयं सहायता समूह ने विषम परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय काम किया गया है 3580 स्वयं सहायता समूह जिनके 12 हजार से अधिक सदस्य हैं द्वारा एक लाख मास्क तैयार कर संस्थाओं को उपलब्ध कराए गए हैं।
 कोविड-19 में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में स्वयं सहायता समूह भागीदारी निभा रहे हैं और राज्य में बहुत से स्वयं सहायता समूह आर्थिक गतिविधियां कर रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले के पहेनिया में 600 से अधिक महिलाएं मूंज घास से हस्तशिल्प मे काम कर रही हैं इससे जाहिर होता है कि हमारे ग्रामीण अंचल उर्जा से परिपूर्ण हैं

Verified by MonsterInsights