युवा रेंजर विजय भट्ट रख रहे क्वारनटाइन सेंटरो में रह रहे आमजन का ख्याल

वन रेंज के करीब बने विलेज क्वारन टाइन सेंटरो में कर रहे भोजन,फल मास्क आदि की व्यवस्था

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)-  वैश्विक महामारी कोरोना में विभिन्न वर्ग के लोग कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।वही कोरोना संक्रमन के इस दौर में युवा वन रेंजर भी पीछे नही है। सीमान्त दक्षिणी जौलासाल वन रेंज में कुछ समय पहले चार्ज संभालने वाले युवा वन रेंजर विजय चन्द्र भट्ट अपनी विभागीय भूमिका निभाने के अलावा कोरोना वॉरियर्स के रूप में भी सराहनीय कार्य कर रहे है।रेंजर विजय भट्ट दक्षिणी जौलासाल वन रेंज से लगे ग्रामीण इलाके एचता व बिही क्वारनटाइन सेंटरो का अपनी टीम के साथ दौरा कर उनका हाल चाल ले रहे है।साथ ही विलेज क्वारनटाइन हुए अन्य प्रदेशों से अपने ग्रह क्षेत्र में आये लोगो को भोजन फल,पानी मास्क आदि का भी वितरण कर रहे है।

वही रेंजर भट्ट इसके अलावा ग्रामीण लोगो को जागरूक भी कर रहे है कि अन्य प्रदेशों से कोरोना संक्रमण की वजह से अपने घर लौटे लोगो का स्थानीय लोग भी ख्याल रखे।क्योंकि वह लोग भी उनके समाज के बीच के लोग है। महाराष्ट्र,दिल्ली,गुजरात व हिमांचल प्रदेशो से अपने घर लौटे वो लोग जो विलेज क्वारन टाइन की अवधि पूरी कर रहे है।उनकी समस्या व परेशानियों को भी रेंजर विजय भट्ट पूछ उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य कर रहे है।

दक्षिणी जौलासाल वन रेंज से लगे क्वारन्टाइन सेंटरो के भृमण व क्वारन्टीन लोगो की सहायता कार्य मे वन रेंजर भट्ट के साथ उनकी टीम के वन दरोगा रघुवर सिंह मनोला,वन आरक्षी अमर सिंह ,महिपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Verified by MonsterInsights