धारचूला विधानसभा के विधायक हरीश धामी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन क्षेत्र जनता के बीच सादगी से मनाया

अपनी विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति की मदद करूंगा हरीश धामी

धारचूला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश धामी की जुबानी| पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश धामी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन लद्दाख में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत को देखते हुए क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सादगी के साथ मनाया|| इस अवसर पर उन्होंने मरीजों और गरीब लोगों में फल वितरित किए| उन्होंने राहुल गांधी को देश का भावी प्रधानमंत्री करार देते हुए उनके व्यक्तित्व  के बारे में विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था| परास्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने माइकल पोर्टर की प्रबंधन  परामर्श कंपनी में 3 वर्ष तक कार्य किया और प्रबंधन के गुर सीखे| उन्होंने वर्ष 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और उसी वर्ष अमेठी संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा जिसमें वह भारी मतों से विजई हुए| वर्ष 2009 में वह फिर अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर फिर से सांसद बने| वर्तमान में वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं| राहुल गांधी की राजनीतिक प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 2007 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया| वर्ष 2013 में उन्हें पदोन्नत करते हुए कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया और वर्ष 2017 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने| इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि वह लोगों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे और अपनी विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करेंगे ताकि हर व्यक्ति की वह मदद कर सकें|

Verified by MonsterInsights