दी टॉप टेन न्यूज़ खटीमा- उधम सिंह नगर भले ही अभी प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव दूर हो,लेकिन आम आदमी पार्टी 2022 में पहाड़ में चढ़ाई की तैयारी में अभी से जुट चुकी है। संगठन को मजबूर करने की बात हो या कार्यकर्ता जोड़ने की उधम सिंह नगर जिले में आम आदमी पार्टी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अमन अरोरा ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तराखण्ड की सभी 70 की 70 सीटों पर इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने आगामी उत्तराखण्ड की अपनी तैयारियों को लेकर सभी 70 विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। खटीमा विधानसभा में अनुज अग्रवाल को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में दिल्ली के विकास मॉडल को लेकर आम जनता के बीच आएगी। साथ ही प्रदेश को भरस्टाचार मुक्त शाशन देने को आम आदमी पार्टी तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में उत्तराखण्ड में ताल ठोकने जा रही है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि आप 2022 का चुनाव उत्तराखण्ड की आम जनता के समर्थन से जरूर जीतेगी।