दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-आज उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है नागरिक पुलिस में 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए है। हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है।
सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को बधाई दी है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।
Comments are closed.