उधम सिंह नगर ज़िले के जवान प्रकाश सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उधम सिंह नगर ज़िले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। जो पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए
प्रकाश सिंह के शहीद होने की सूचना उनके परिवार को सेना मुख्यालय द्वारा दी गई, जवान प्रकाश सिंह विवाहित थे और एक तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत के पिता।
प्रकाश सिंह के शहीद होने की खबर से जहाँ उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं गावँ वाले बेहद गमगीन है और परिवार को सांत्वना देने पहुँच रहे है।
बताया जा रहा है कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। जवान प्रकाश सिंह का निधन कैसे हुआ इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।
Comments are closed.