इनोवेटिव टीचर सर्च फॉर मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता में द्वारीखाल के शिक्षक महेंद्र सिंह राणा को पहला और दूसरा पुरस्कार मिला,शिक्षा अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पौड़ी गढ़वाल-ऑल इंडिया रामानुजन मैथ्स क्लब, नेशनल चिल्ड्रन मैथ्स एकेडमी, विज्ञान प्रसार नेटवर्क ऑफ साइंस क्लब, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स साइंटिस्ट,रमन साइंस एंड टीचर्स फाउंडेशन, एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑफ यंग साइंटिस्ट के तत्वाधान में इनोवेटिव टीचर सर्च फॉर मैथमेटिक्स एंड साइंस जो कि जम्मू एंड कश्मीर समिति द्वारा 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर-2022 तक आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर चार प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।
1- पेपर प्रेजेंटेशन 2-एक्सटेमपोर 3- स्टोरी टेलिंग 4- टी.एल.एम
यह सभी प्रतियोगिताएं गणित और विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी प्रयोग तथा बच्चों में गणित और विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना व इन्हे आसान बनाया जाने हेतु किए जा उपायों पर आयोजित की गई थी।जिसमें देशभर से विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड द्वारीखाल के दुर्गम विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर, पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक महेंद्र सिंह राणा ने भी दो प्रतियोगिता पेपर प्रेजेंटेशन व टी.एल.एम. में प्रतिभाग किया।
जिसमें इन्होने पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान व टी.एल.एम. प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
स्टोरी टेलिंग में डॉक्टर हिमानी जोशी (महाराष्ट्र) -प्रथम, सुप्रिया नारायणे (महाराष्ट्र)- द्वितीय व वैशाली (गुजरात) तृतीय। पेपर प्रेजेंटेशन में महेंद्र सिंह राणा (उत्तराखंड)-प्रथम,डॉक्टर हिमानी जोशी (महाराष्ट्र) द्वितीय, नीलम जयवंत तावडे (महाराष्ट्र)-तृतीय, महिमा फरीद (जम्मू-कश्मीर) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। टी.एल.एम प्रतियोगिता में कौशल किशन डोंगवर (महाराष्ट्र)- प्रथम,
महेंद्र सिंह राणा(उत्तराखंड)-द्वितीय व अमोल शर्मा (जम्मू-कश्मीर)- तृतीय स्थान पर रहे ।त्वरित भाषण में मनु शर्मा (जम्मू कश्मीर)ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
महेंद्र राणा की इस उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह तथा समस्त विद्यालय ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
इससे पूर्व भी महेन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान (अजमेर),क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान (भोपाल),क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान (मैसूर)तथा राष्ट्रीय शैक्षिक संस्थानो द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी, सम्मेलन व कार्यशाला में भी प्रतिभाग कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र सिंह नेगी,अटल उत्कृष्ट विद्यालय रा.इ.का.चैलूसैंण के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी सहित विकासखंड द्वारीखाल के समस्त शिक्षको ने महेंद्र राणा को शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.